फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौजवान बेटा खोने पर विधवा मां के रोके नहीं रुक रहे आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साइड स्टोरी...
नौजवान बेटा खोने पर विधवा मां के रोके नहीं रुक रहे आंसू
4 सार पहले पति खोया, अब हादसे ने छीना जिगर का टुकड़ा
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत अमरकोट की बेहड़ेवाला निवासी विधवा माया देवी के आंसू रोके नहीं रुक रहे। पत्थराई आंखें जैसे नौजवान बेटे को तलाश रही हैं। रविवार रात को महिला ने जिगर के टुकड़े को हमेशा के लिए खो दिया। शव घर पहुंचते ही मां की दर्द भरी चीखें गूंजने लगीं। गांव की महिलाएं सांत्वना देने घर पहुंची थीं।
बेहड़ेवाला के ग्रामीणों ने बताया कि माया देवी ने 4 वर्ष पहले पति को खो दिया। पति को खोने के बाद उसके बेटे सहारा बने थे लेकिन विधवा माया देवी पर फिर एक बार दुखों का पहाड़ टूट गया है। रविवार देर रात भूपपुर के समीप सड़क हादसे में नौजवान बेटे नवीन को हमेशा के लिए खो दिया। इस हादसे में विधवा मां को तोड़ कर रख दिया है। अब जब बच्चे मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करने लगे थे। इस हादसे ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन

जवान बेटे की मौत से बेहड़ेवाला गांव में शोक की लहर है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मृतक बेटे का शव घर पहुंचा तो माया देवी बेटे के शव से लिपट कर फफक-फफक कर रोने लगी। महिलाओं व ग्रामीणों ने विधवा माया देवी को सांत्वना दी।
विज्ञापन

बाक्स...
50 हजार की फौरी सहायता
कार्यकारी तहसीलदार पांवटा निहाल चंद कश्यप व पटवारी तारुवाला सलीम सोमवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचें। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। सड़क हादसे के मृतक नवीन कुमार (22) के परिजनों को प्रशासन की तरफ से 50 हजार फौरी सहायता प्रदान की गई। कार्यकारी तहसीलदार निहालचंद ने बताया कि पीड़ित परिवार को शेष क्लेम की राशि शीघ्र प्रदान कर दी जाएगी।
-----
---सुरेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें