फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने तोड़ी गिरि पुल की उद्घाटन पट्टिका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई के अंतर्गत लाल ढांक राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर गिरि पुल में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की उद्घाटन पट्टिका को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। दीवार सहित तोड़ी गई इस उद्घाटन पट्टिका के टूटने से सियासी पारा चढ़ गया है। स्थानीय विधायक बलदेव तोमर ने इस पर नाराजगी जताते हुए विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है।
सतौन-गिरि पुल का उद्घाटन वर्ष 2009 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया था जिसकी उस समय लोनिवि ने एक पट्टिका लगाई। कुछ महीने पहले कुछ शरारती तत्वों नें उद्घाटन पट्टिका का पत्थर तोड़ दिया था। कई बार मामला समाने आने पर भी विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई न ही भाजपा ने इस पर संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने भी मामले को प्रमुखता से उठाया। भाजयुमो ने तो उद्घाटन पट्टिका के दीवारों पर नारेबाजी तक लिख डाली। अब कुछ शरारती तत्वों ने पट्टिका की दीवार ही गिरा दी है। इस संदर्भ में लोनिवि (एनएच) के सहायक अभियंता दिविज कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर की जाएगी। जल्द की इस उद्घाटन दीवार और पट्टिका को नया बनाया जाएगा।
--शरारती तत्वों ने तोड़ी गिरि पुल की उद्घाटन पट्टिका
--पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया था गिरिपुल का उद्घाटन
--शिलाई के विधायक ने जताई नाराजगी, केस की तैयारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें