फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों में बढ़ाई चौकसी, 40 जवान तैनात

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा उपमंडल की माजरा पंचायत के मेलियों स्थित धार्मिक स्थल में आग लगाने और पवित्र धार्मिक पुस्तकों को जलाने की वारदात के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। घटना के बाद से पांवटा और आसपास के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। मेलियों क्षेत्र की वारदात के बाद गठित 27 सदस्यीय कमेटी की एसडीएम और डीएसपी के साथ बैठक हुई। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इलाके के विभिन्न धार्मिक स्थलों के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को प्रशासन की बैठक होगी।

बैठक में एसडीएम एचएस राणा ने कहा कि प्रशासन वारदात को लेकर गंभीर है। उन्होंने धार्मिक स्थलों का रखरखाव कर रही कमेटियों से भी सहयोग की अपील की है। क्षेत्र के लोगों की कमेटी को बैठक में सभी धार्मिक स्थलों में चौकसी बढ़ाने को कहा गया है। पांवटा में धार्मिक क्षेत्रों के आसपास करीब 40 पुलिस जवान रात्रि गश्त करेंगे। एकांत स्थानों पर धार्मिक स्थलों में अलर्ट रहने, रात को गेट बंद करने का समय तय करने, चौकीदार रखने व सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी प्रशासन ने आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बैठक में ग्रामीणों की तरफ से गठित कमेटी से जिला परिषद सदस्य चैन सिंह, नजाकत अली हाशमी, पूर्व जिला परिषद सदस्य नासिर रावत, बीडीसी सदस्य फरीज खान, मंजूर अली मलिक, राजिंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान मोहम्मद कामिल, असगर अली, ईशान अली व नाजर अली समेत मौजूद सदस्यों ने अपनी बात रखी। कमेटी ने मेलियों व पिपलीवाला मामलों की जांच मांगी।
विज्ञापन


डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि पिपलीवाला, पांवटा, सिघपुरा, माजरा, सिंघपुरा समेत धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को पुलिस जवान तैनात किए जा रहे हैं। ये जवान रात्रि गश्त भी करेंगे। रात्रि को घूमने वाले संदिग्धों से पूछताछ करेंगे। मेलियों मामले की अब तक की कार्रवाई से ग्रामीणों की गठित टीम को अवगत करवाया गया। डीएसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस गंभीर है। क्षेत्र के तमाम धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी है। एसडीएम ने कहा कि समुदाय से जुड़े धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाए गए हैं। बुधवार को विभिन्न स्थलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें