फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह पुलिस ने दो दिन के भीतर ही नाबालिग को भगाने का मामला सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 6 फरवरी को एक नाबालिग को दभोड़ गांव का एक युवक शादी का झांसा देकर भागाकर ले गया। लड़की के परिजनों ने दो दिन तक रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में तलाश की। लेकिन, उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया। बाद में लड़की के भाई को किसी से पता चला कि नाबालिग को अंबोटा के बंटी के साथ देखा गया है। बंटी ने बताया कि नाबालिग लड़की चौपाल गई है। इस पर लड़की के भाई ने 8 फरवरी को थाना संगड़ाह में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
विज्ञापन

संगड़ाह पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 व 366 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी विरोचन नेगी की अगवाई में दो टीमों ने कई स्थानों पर दबिश दी। शुक्रवार शाम को बंटी और नाबालिग को शिलाई के टिंबी के समीप दभोड़ गांव से बरामद कर लिया। थाना प्रभारी विरोचन नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद लड़का और नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया है। शनिवार शाम को मेडिकल करवाने के बाद लड़की को परिजनों को सौंप दिया है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें