फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब की 840 बोतलें बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका पुलिस ने ददाहू में नाकेबंदी के दौरान देसी शराब की खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। शराब की भारी खेप की बरामदगी से माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रेणुका पुलिस ने नाहन-ददाहू-संगड़ाह मार्ग पर थाने के पास रविवार को नाका लगाया था। नाहन की ओर से आ रही एक जीप नंबर एचपी79-0583 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान जीप में देसी शराब की 70 पेटियों में 840 बोतलें बरामद हुईं। बताया जा रहा है कि हरियाणा ब्रांड की देसी शराब को गुपचुप तरीके से गिरिपार क्षेत्र के हरिपुरधार की तरफ ले जाया जा रहा था। आरोपी शराब का कोई लाइसेंस अथवा परमिट पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने शराब ले जा रहे दोनों आरोपियों हरिपुरधार के सैल गांव निवासी राजेंद्र सिंह व भवाई के कैथू गांव निवासी रविंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एएसआई भूपेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी सुखदेव सिंह, आरक्षी मुकेश, कर्मजीत व कुलदीप शामिल रहे। पुलिस ने जीप को भी बाउंड कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफिया में भी हड़कंप मच गया है। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर रेणुका पुलिस थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें