फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग से नकदी और सामान राख

विज्ञापन
आठ दमकल वाहन भी आग पर नहीं पा सके काबू, रात के बाद दिन में भी चला रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
सैनधार इलाके की महीपुर पंचायत के बारियो गांव में एक दुकान में आग लगने से सारा सामान और नकदी जलकर राख हो गया। यही नहीं दुकान में रखा सिलिंडर भी आग की चपेट में आने से हुए ब्लास्ट के बाद दुकान की छत भी उड़ गई। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। रेणुका पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महीपुर पंचायत के बारियो गांव के दुकानदार धर्म सिंह अपनी करियाना की दुकान बंद करके वीरवार शाम करीब 8 बजे घर के लिए रवाना हो गया था। कुछ ही समय बाद दुकान में दुकानदार को दुकान में आग लगी दिखाई दी। इसी बीच सिलिंडर फटने का भी जोरधार धमाका हुआ जिससे दुकान की छत भी पूरी तरह तहस नहस हो गई। इससे दुकानदार को लाखों रुपये का दुकान पहुंचा।
विज्ञापन

दुकानदार धर्म सिंह ने बताया कि दुकान में नकदी के साथ-साथ हजारों रुपये का सामान भरा था लेकिन आग से सब कुछ राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग से साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, रेणुका थाने के एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है, या फिर कोई चिंगारी दुकान के सामान में गिरने से आग लगी होगी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, नायब तहसीलदार ददाहू नरोतम लाल गौड ने बताया कि सूचना मिलते ही पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। पटवारी की रिपोर्ट पर ही प्रभावित दुकानदार को फौरी राहत दी जा सकेगी।
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें