फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
car accident
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)।
पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत नैनाटिक्कर-डिलमन सड़क मार्ग पर धबाड़ा के समीप एक मारुति कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य व्यक्ति सड़क पर ही गिरने के कारण बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि मृतक सोलन में शादी समारोह में भाग लेकर वापस लोट रहे थे। शुक्रवार रात को यह हादसा पेश आया।

जानकारी के अनुसार डिलमन पंचायत के 50 वर्षीय मोहन सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार की रात जुडब कोटी निवासी मोहन सिंह व नैना टिक्कर पंचायत के उपप्रधान मदन सिंह सोलन से किसी शादी समारोह से वापस घर आ रहे थे। धबाड़ा के समीप मारुति कार (एचपी16-3063) तीखे मोड़ पर गहरी खाई में गिर गई। कार करीब 70 से 80 फुट नीचे गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार को मोहन सिंह खुद चला रहे थे और यह गाड़ी उनकी ही थी। सड़क से जैसे ही मारुति कार गिरी तो मदन सिंह सड़क पर ही गिर गए। इससे उन्हें हल्की चोटें भी नहीं आई लेकिन मोहन सिंह कार के साथ करीब 70 से 80 फुट गहरी खाई में चले गए जहां से उन्हें उपचार के लिए तुरंत सुल्तानपुर पहुंचाया गया। रात 11 बजे सुल्तानपुर में उनकी मौत हो गई। मोहन सिंह की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।
डीएसपी मीनाक्षी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें