अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
बातामंडी के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल को एंबुलेंस से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यमुनानगर के खिजराबाद निवासी जयसिंह वालिया (28) पुत्र सुभाष वालिया बातामंडी स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। कंपनी के किसी कार्य से पांवटा आया था।
मंगलवार रात को वापस लौटते वक्त इकाई गेट के समीप एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को हिट कर दिया। इससे हादसे में बाइक सवार जय सिंह बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचित कर घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। घायल की एक टांग में फ्रेक्चर है। जबकि, शरीर में अन्य कई हिस्सों में भी चोटें लगी हैं।
उधर, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को नाहन रेफर कर दिया लेकिन कंपनी के साथी घायल को हरियाणा के यमुनानगर निजी अस्पताल ले गए हैं।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कार की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया है। आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
--सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
--बातामंडी के समीप सड़क हादसा,
--कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
--पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की