फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से 19 पेटी देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ (सिरमौर)। राजगढ़ पुलिस ने एक जीप से 19 पेटी देसी शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मस्तराम के नेतृत्व में पुलिस दल ने खैरी सड़क पर नाका लगाया। इस दौरान हर आने जाने वाले वाहन की तलाशी ली गई। इसी दौरान खैरी की ओर से आ रही एक जीप को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने जीप में देसी शराब की 19 पेटियां बरामद कीं। आरोपी चालक शराब संबंधी कोई भी लाइसेंस अथवा परमिट पेश नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने मनोज चौहान और लक्की राणा निवासी ठियोग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें