पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कॉलेज के समीप से आरोपियों ने एक बाइक चोरी कर ली थी। पुलिस टीम ने मामला दर्ज होने पर जांच शुरू कर दी। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ होगी। आरोपियों की गिरफ्तारी से इलाके में हुई अन्य बाइक चोरी की वारदातों के सुलझने की भी उम्मीद है।
कुछ दिन पहले पांवटा श्री गुरु गोविंद सिंह डिग्री कॉलेज के बाहर से एक बाइक चोरी हो गई थी। बाइक को पुलिस ने सराहां से बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों मनीष पुत्र चंद्र बहादुर (19) निवासी सतौन और रवि कुमार पुत्र लायक राम (22) निवासी कोटीभोंज को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने बताया कि बाइक चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर अन्य चोरियों के मामले में खुलासे की भी उम्मीद है।