फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की टक्कर में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत त्रिलोकपुर संपर्क मार्ग पर शनिवार दोपहर दो ट्रकों की टक्कर हो गई जिससे एक ट्रक के पीछे चल रहा बाइक सवार ट्रकों की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान लक्की पुत्र जयपाल, निवासी अंधेरी, नारायणगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्की अपने बाइक पर कालाअंब से खैरी की ओर जा रहा था। उसके आगे एक ट्रक चल रहा था। त्रिलोकपुर संपर्क मार्ग पर पेपर मिल के समीप अचानक सामने से आ रहे ट्रक के साथ बाइक के आगे चल रहे ट्रक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के दौरान बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। बुरी तरह से घायल हुए लक्की को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल आल केमिस्ट ले गए जहां पर उसकी मौत हो गई। कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
---दो ट्रकों की टक्कर में बाइक सवार की मौत
त्रिलोकपुर मार्ग पर हादसा, दो ट्रकों की टक्कर से चपेट में आया युवक
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें