फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल की अस्पताल में मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-07 पर एक सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि घायल की हालत गंभीर होने पर भी अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन नहीं लगाई। इसको लेकर अस्पताल में खूब हंगामा बरपा। हंगामे को बढ़ता देखकर एसएचओ पांवटा की टीम अस्पताल पहुंची। परिजनों को शांत करवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल प्रबंधन ने उपचार में किसी तरह की कोई लापरवाही के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पुरुवाला के संतोषगढ़ निवासी शौकत अली (44) पुत्र सरफूदीन सूरजपुर की एक इकाई में कार्यरत था। बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे ड्यूटी कर अपने घर की तरफ पैदल जा रहा था। इस बीच एक ट्रैक्टर कार को पास देते हुए अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने पर शौकत अली बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने सुबह आठ बजे सिविल अस्पताल पहुंचाया। शौकत के भाई फकरुदीन, नाजिर हुसैन व जाकिर हुसैन ने बताया कि चिकित्सक ने शीघ्र सीटी स्कैन करवाने को कहा। करीब 8:32 बजे सीटी स्कैन हो सका। परिजनों का कहना है कि इस दौरान स्टाफ ने घायल को ऑक्सीजन नहीं लगाई। करीब 8.45 बजे घायल ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद एसएचओ पांवटा अशोक चौहान की टीम अस्पताल पहुंची। पूरी जानकारी लेने के बाद परिजनों को शांत किया। अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि उपचार में लापरवाही के आरोप बेबुनियाद है। फिर भी किसी तरह की कोई कोताही नर्स या स्टाफ ने बरती है तो जांच होगी। उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें