फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित छात्र की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
शिलाई तहसील की ग्राम पंचायत नाया के उत्तरी गांव के 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र निश्चय बुखार से पीड़ित था। शनिवार की रात को बच्चे का शव शिलाई-नाया सड़क मार्ग पर लहूलुहान अवस्था में बरामद किया गया। सवाल उठ रहे हैं कि बुखार से पीड़ित छात्र सड़क पर किस तरह पहुंचा।
परिजनों ने शक जताया है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ही बच्चे की मौत हुई। चर्चा यह भी बनी हुई है कि निश्चय घर की छत से गिरा है लेकिन यदि बच्चा छत से गिरा होता तो शव भी घर से पास ही बरामद होता लेकिन शव घर से कुछ दूरी पर सड़क पर बरामद हुआ। ऐसे में छात्र की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। बहरहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, शिलाई अस्पताल के डॉ. आरपी तिवारी ने बताया कि बच्चे के सिर में भारी चोटें आने के कारण उसकी मौत हुई है।
शिलाई में रह रहे मृतक छात्र के परिजनों के अनुसार निश्चय बुखार से पीड़ित था। बताया जा रहा है कि बुखार की अवस्था में वह रात को घर से बाहर निकला और किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। शनिवार की रात को निश्चय अपने कमरे में सो रहा था। जब परिजन उसका बुखार जांचने के लिए कमरे में पहुंचे तो निश्चय अपने बिस्तर पर नहीं था। तलाशने पर निश्चय लहूलुहान अवस्था में सड़क पर मृत पाया गया। परिजनों को शक है कि सड़क पर अज्ञात वाहन ने निश्चय को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें