फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसीवर साइड में रखकर आराम से सोता हुआ पुलिस कर्मी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
आपात स्थिति में 100 नंबर डायल कर पुलिस की मदद लेना चाहे तो अकसर नंबर नहीं लगता। यह नंबर अंगेज मिलता है। लेकिन, सत्यता कुछ और ही है। दरअसल, फोन कॉल्स से बचने के लिए कर्मचारी फोन का रिसीवर उठाकर किनारे रख देते हैं। इससे ये नंबर अकसर व्यस्त पाया जाता है। एसपी रोहित मालपानी ने नाहन थाना में अचानक पहुंचकर मामले का स्वयं पर्दाफाश किया। आधी रात थाना में दबिश दी तो पाया गया कि 100 नंबर वाले फोन का रिसीवर उठाकर किनारे पर रखकर कर्मचारी आराम से सोया है। उसे उठाया तो उसके होश फाख्ता हो गए। एसपी रोहित मालपानी ने कर्मचारी की क्लास लगाने के साथ ही विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दे दिए हैं।

गौैरतलब है कि नाहन थाना में लोगों की सहायता के लिए लगा निशुल्क 100 नंबर अकसर कार्य नहीं करता। नंबर डायल करने पर कभी फोन खराब होने की बात कही जाती है तो कभी नंबर व्यस्त पाया जाता है। इस संदर्भ में लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की थी। एसपी के पास भी यह मामला पहुंचा था।
विज्ञापन


इस पर कार्रवाई करते हुए एसपी रोहित मालपानी ने आधी रात करीब तीन बजे अचानक थाना में दबिश दी। हालांकि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी वहीं पर तैनात थे। लेकिन, एक कर्मचारी फोन का रिसीवर टेबल पर ही रखकर आराम से सो रहा था। एसपी ने उसे जगाने के लिए कहा। उसे जगाया गया तो उसके होश-फाख्ता हो गए। सूत्र बताते हैं कि एसपी ने कर्मचारी की खूब क्लास लगाई। अब उस पर कार्रवाई की गाज गिर गई है। गौरतलब है कि एसपी ने आपराधिक गतिविधियों को कम करने के लिए अभियान चलाने के साथ ही ड्यूटी में लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर भी नकेल कसनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही पांवटा में खोली पीसीआर वैन के कर्मचारी शराब के नशे में पाए गए थे। उन्हें तुरंत लाइन हाजिर किया गया है। जबकि अब फोन का रिसीवर उठाकर किनारे करने वाले कर्मचारी पर भी कार्रवाई की गाज गिर गई है। संपर्क करने पर एसपी ने बताया कि कर्मचारी रिसीव किनारे रखकर आराम से सो रहा था। यह ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता का मामला है। इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उसकी एक महीने की सैलरी भी काटी जा सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें