फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बर्ष बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Sun, 11 Nov 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की पूर्व महिला जन प्रतिनिधि के साथ थाने पर तैनात तत्कालीन हेड मोहर्रिर द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना अक्टूबर 2015 की बताई जा रही है। पीड़िता ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वर्ष 2015 में पैकोलिया थाने में हेड मोहर्रिर रामधारी दिनकर उर्फ हरचरन तैनात थे। महिला जनप्रतिनिधि के नाते लोगों की समस्याओं को लेकर थाने पर आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान आरोपी से मेलजोल हो गया। 23 अक्टूबर 2015 की रात करीब नौ बजे आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और जबरन दुष्कर्म किया। बाद में डराकर बार-बार संबंध बनाता रहा। इसी दौरान उसके ससुर की स्कार्पियो गाड़ी भी हड़प ली और गैस एजेंसी दिलाने के बहाने पीड़िता से करीब चार लाख रुपये भी ठग लिए। वर्तमान में आरोपी जिले के कप्तानगंज थाने पर तैनात है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में सीजेएम बस्ती के आदेश पर तत्कालीन हेडमोहर्रिर के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें