फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पलटी बस, 12 लोग घायल

Tue, 23 May 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो सतौन
विज्ञापन
solan bus accident
विज्ञापन

विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)। पांवटा-शिलाई नेशनल हाइवे (707) पर सतौन के समीप कच्ची ढांक में एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई जिससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। बस चालक की होशियारी से बस सड़क पर ही पलट गई। बस ढांक से नीचे गिरती तो हादसा भयानक रूप धारण कर सकता था। पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से पांवटा पहुंचाया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। 
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब दो बजे एक निजी बस एचपी-17 सी-3955 पांवटा साहिब से नाया पंजोड़ जा रही थी। सतौन के समीप बस जैसे ही कच्ची ढांक पहुंची तो अचानक ब्रेक का पाइप फट गया। बस ने उतराई में तेज रफ्तार पकड़ ली। 
विज्ञापन


ड्राइवर अनिल कुमार ने ब्रेक न लगने की सूचना बस में ही मौजूद बस के मालिक कपिल को दी। कपिल ने तत्काल बस को वहीं पर ढांक की तरफ पड़े मलबे की ओर टक्कर मारने के आदेश दिए। ड्राइवर ने बड़ी सूझ बूझ से बस को बायीं ओर टक्कर मार दी जिससे बस सड़क पर ही पलट गई। चालक की इस होशियारी से बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, आधा दर्जन के करीब यात्री इस हादसे में घायल हो गए जिन्हें तुरंत 108 में पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय बस में 30 यात्री सवार थे जिनमें एक दर्जन को चोटें आई। छह यात्रियों को पांवटा में भर्ती किया गया है, जबकि अन्यों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायलों में गंगटोली की 23 वर्षीय अनिता, 28 वर्षीय कपिल देव, 30 
वर्षीय रक्षा देवी, 60 वर्षीय बसीया, 11 वर्षीय प्रियंका, 37 वर्षीय कांता शामिल हैं। 
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
बॉक्स के लिए---
तीन घायलों को 2-2 हजार की फौरी राहत
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सतौन के समीप कच्ची ढांक में निजी बस हादसे के घायलों को फौरी सहायता प्रदान की गशई। नायब तहसीलदार पांवटा सोमदत्त ने कहा कि 3 लोग गंभीर रुप से घायल थे। अस्पताल पहुंच कर इन घायलों को 2-2 हजार फौरी सहायता प्रदान कर दी गई है। 
विज्ञापन

.....
हादसे की सूचना मिलते ही अलर्ट रही डॉक्टरों की टीम 
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा सतौन एनएच पर कच्ची ढांक में निजी बस हादसे की सूचना मिली। इसके बाद सिविल अस्पताल पांवटा प्रभारी डॉ. संजीव सहगल, वरिष्ठ डॉ. कमाल पाशा समेत पूरी टीम अलर्ट दिखी। उपचार करने वाले डॉक्टरों में डॉ. एके सिंह, डॉ. अमिताभ जैन समेत स्टाफ कर्मियों ने अस्पताल पहुंचे सभी घायलों का तुरंत उपचार शुरू किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें