फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप गाड़ी से 67 पेटी अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका पुलिस ने सोमवार सुबह एक पिकअप गाड़ी से 67 पेटी अवैध शराब की बरामद कर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। शराब की इस खेप को चोरी छिपे ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।
रेणुका पुलिस ने बायरी के समीप नाका लगाकर इस पिकअप को धर-दबोच लिया। पिकअप चालक चुनवी निवासी सतपाल को हिरासत में लेकर उसे अदालत में पेश किया। रेणुका थाने के एसएचओ मनीष चौहान ने 67 पेटी अवैध शराब पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि नाके के दौरान एक पिकअप की जांच करने पर उसमें से 56 पेटी देसी, 5 पेटी अंग्रेजी व 6 पेटी बीयर की बरामद की। अवैध शराब की इस खेप को ग्रामीण क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक को शराब सहित कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिला ने काट डाला महिला का हाथ
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैनधार क्षेत्र की पराड़ा पंचायत के लगाहां गांव में एक महिला ने दूसरी महिला पर मारपीट कर हाथ काटने का मामला दर्ज करवाया है। रेणुका पुलिस ने लगाहां निवासी रीता देवी की शिकायत पर उसी गांव की सुनैना देवी के विरुद्ध धारा 447, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार लगाहां निवासी रीता देवी सोमवार की सुबह जब अपनी घासनी में गई तो उसी गांव की सुनैना ने किसी बात को लेकर उस पर हमला बोल दिया तथा दराट से वार किया जिससे रीता देवी का बायां हाथ कट गया। पुलिस ने रीता देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि ददाहू अस्पताल में रीता देवी का उपचार करवाया जिसमें बाएं हाथ में गंभीर चोटें पाई गईं। रेणुका थाने के एसएचओ मनीष चौहान ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें