पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला थाने की पुलिस टीम ने खोड़ोंवाला के समीप जुआ खेलते 4 लोगों को पकड़ा है। इस क्षेत्र में नशा बिक्री और जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद रविवार को टीम मौके पर रवाना हुई। इस दौरान 4 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया है। इनसे 5180 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार खोड़ोंवाला क्षेत्र में नशा बिक्री और जुआ खेलने की गुप्त सूचना मिल रही थी। एएसआई इंद्र सिंह और मुख्य आरक्षी रविंद्र सिंह की टीम ने खोड़ोंवाला ट्रक यूनियन के समीप सड़क पर खुले में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम ने 4 लोगों को बैठे और बीच में रुपये रखे पड़े जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस टीम ने सुमेंद्र कुमार, मुस्ताक अली, यामिन व माया राम के पास से जुआ खेलने के लिए रखी कुल 5180 रुपये की राशि मौके से बरामद कर ली है।
उधर, डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने पुष्टि की है। पुलिस टीम ने जुआ खेलते पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियमों के तहत कार्यवाही की जा रही है।