फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार; एक की गई जान, एक घायल

विज्ञापन
पच्छाद विस क्षेत्र के बागथन- लानाबाका सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद इलाके में एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। कार में सवार तीसरे व्यक्ति को भी मामूली चोटें आई हैं। हादसा लानाबाका पंचायत में बागथन-लानाबाका सड़क पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ।
विज्ञापन

उधर, सराहां पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक गत रात एक कार लानाबाका के समीप अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकाला जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया गया।
हादसे की जानकारी पुलिस को भी दी गई। इस दुर्घटना में रणधीर सिंह (45) निवासी निचली आंजी, डाकघर बागथन, तहसील पच्छाद की मौत हो गई है। इसके अलावा कार चालक सुरेंद्र कुमार निवासी मतलाना की हादसे में टांग टूटी है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि, तीसरे व्यक्ति केश्वानंद निवासी तकाहां को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक रणधीर सिंह अपने पीछे पत्नी, दो बेटी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार विपिन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को बीस हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें