फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन पुलिस ने परिजनों को सौंपा 26 वर्षीय लापता युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने कौलांवालाभूड़ के एक 26 वर्षीय युवक को हरियाणा के अंबाला से ढूंढकर परिजनों को सौंपा है। जानकारी के अनुसार 13 सितंबर को सदर थाना नाहन को एक शिकायत मिली थी जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका बेटा नौ सितंबर को ड्यूटी से घर नहीं लौटा। 11 सितंबर को बेटे का फोन आया जिसमें उसने पांच हजार रुपये देने की मांग की। जब पैसे नहीं दिए तो लड़के ने अपने ही फोन से किसी लड़की से बात करवाई।
विज्ञापन

इस दौरान लड़की ने 15 हजार रुपये की मांग करते हुए कहा कि जब तक पैसे नहीं भेजेंगे, तब तक वह उनके बेटे को घर नहीं आने देंगे। लिहाजा, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर नाहन थाना में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। साथ ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष पुलिस दल का गठन किया गया। विशेष पुलिस दल ने उक्त मामले में दक्षता के साथ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गुमशुदा युवक को अंबाला के पास से ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया।
इस दौरान अब तक किसी व्यक्ति की कोई संलिप्तता नहीं पाई गई है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बताया कि युवक को ढूंढकर परिजनों को सौंपा है। उन्होंने बताया कि हो सकता है युवक नशे का आदी हो और ऐसा कर रहा हो। उन्होंने बताया कि युवक का मेडिकल करवाया जाएगा। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें