फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.75 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
crime in sirmaur
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने लाखों की ऑनलाइन ठगी करने वाले गरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाइजिरियन सहित आसाम की एक महिला को दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद आठ सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नाइजिरियन मूल के किंगस्टोन चिजिओक जोन और आसाम की एक महिला शामिल हैं। जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को बलिंद्र सिंह निवासी गांव शिल्लड़, डाकघर जमटा, तहसील नाहन ने सदर थाना नाहन में एक शिकायत दर्ज करवाई।
बलिंद्र ने बताया कि फेसबुक पर इसाबेला कारा नाम की एक महिला की ओर से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे इसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद चैटिंग हुई। साथ ही इसने अपना व्हाट्सऐप नंबर भी साझा किया। महिला ने स्वयं को लंदन का बताया और जर्मनी में कार्य करना बतलाया। कुछ दिन चैटिंग चलने के बाद महिला ने इसे कहा कि उसके लिए बेशकीमती सामान कुरियर किया है।
विज्ञापन

इसे अलग-अलग नंबरों से कुरियर प्राप्त करने के लिए पैसा जमा करवाने के लिए फोन आए। इसने धोखे में आकर तीन लाख 75 हजार रुपये जमा करवा दिए। ठगी की आशंका के बाद बलिंद्र ने पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज किया और थाना प्रभारी मानवेंद्र ठाकुर को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा गया। तफ्तीश में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर साइबर अपराध में अंतरराज्यीय गिरोह के संलिप्तता पाई गई।
थाना प्रभारी मानवेंद्र के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया। टीम ने पूर्ण दक्षता के साथ सुलझाते हुए चार सितंबर को इस मामले में संलिप्त दो व्यक्तियों को जिसमें एक विदेशी और एक महिला निवासी आसाम को द्वारका (दिल्ली) से गिरफ्तार किया। मामले के छानबीन के दौरान उक्त दोनों आरोपियों से नकदी, मोबाइल फोन और लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें आठ सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को आठ सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। इस दौरान पता लगाया जाएगा कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आगामी में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें