फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोलिंग मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंबा सरिया शक्ति उद्योग की रोलिंग मशीन की चपेट में आने से 21 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान पलहोड़ी निवासी रणधीर पुत्र रितु राम के तौर पर की गई है।
विज्ञापन

हादसा वीरवार की रात पेश आया। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे के बाद कालाअंब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि रणधीर सिंह रोलिंग मशीन में काम कर रहा था। इस दौरान वह मशीन की चपेट में आ गया। हादसे के दौरान उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कालाअंब पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें