फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन-शिमला एनएच पर मिली तेंदुआ बिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन-शिमला नेशनल हाईवे 907ए पर लादू में एक वर्षाशालिका के पास तेंदुआ बिल्ली (लैपर्ड कैट) की मौजूदगी से लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस तेंदुआ बिल्ली को वन विभाग ने रेस्क्यू कर श्रीरेणुकाजी जू में भेजा लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार देर शाम नाहन-शिमला एनएच पर लादू से कुछ दूर आगे बनी एक वर्षाशालिका के पास तेंदुआ बिल्ली को घूमते देखा। इस दौरान लोगों के बीच हड़कंप का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और इस बारे में तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इस पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया चूंकि इस बिल्ली को चोटें लगी थीं। ऐसे में वन विभाग ने इसका उपचार करवाया।
इसके बाद इसे श्रीरेणुकाजी जू में छोड़ा गया लेकिन वहां पर इस तेंदुआ बिल्ली की मौत हो गई। वन विभाग नाहन मंडल के डीएफओ सौरभ जाखड़ ने बताया कि नाहन-शिमला एनएच पर तेंदुआ बिल्ली होने की सूचना विभाग को मिली थी। इस पर विभाग की टीम ने इसे रेस्क्यू कर उपचार के बाद श्रीरेणुकाजी जू में छोड़ा। उन्होंने बताया कि यहां पर इसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें