फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलहोड़ी में अवैध खनन पर वसूला 54 हजार जुर्माना

विज्ञापन
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के पलहोड़ी में अवैध खनन के दौरान पकड़े गई जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ वन विभाग सख्त हो गया है। क्षेत्र के पलहोड़ी में अवैध खनन करने पर एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को जब्त करके 54 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूली है।
विज्ञापन

वन विभागीय अधिकारियों को सूचना मिल रही थी कि जंगल क्षेत्र में अवैध रुप से खनन कर मिट्टी निकाली जा रही है, जिसके बाद डीएफओ पांवटा साहिब ने टीम गठित की। टीम में बीओ रजनीश, वनरक्षक अनवर, दर्शन सिंह, पवन और वनकर्मी रमजान को शामिल किया गया।
मौके पर पहुंची टीम ने पलहोड़ी वनक्षेत्र से अवैध रूप से मिट्टी निकालते एक जेसीबी और ट्रैक्टर को पकड़ लिया। वन विभागीय टीम ने दोनों वाहनों को जब्त कर डैमेज रिपोर्ट दर्ज की और 54 हजार की जुर्माना राशि वसूली। वन टीम ने मौके पर अवैध खनन कर रही जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को वन चौकी पहुंचाया है।
विज्ञापन

डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने पुष्टि की है। डीएफओ ने कहा कि वन संपदा को बचाने के लिए सभी वन अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को पलहोड़ी क्षेत्र में अवैध खनन करते जेसीबी एवं ट्रैक्टर पकड़े हैं, जो वन क्षेत्र से अवैध रुप से मिट्टी खोद कर निकाल रहे थे। टीम ने दोनों को कब्जे में लेकर जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें