फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरघाट से बाइक चोरी करने वाले सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
crime in sirmaur
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में फिर से बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। रामपुरघाट से एक बाइक चोरी हुई है जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में सामने आ रही है। दो आरोपी चोरी की गई बाइक पर सवार होकर जाते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें चोरी की बाइक के आरोपियों को पुलिस जांच में सहायक साबित होगी।
विज्ञापन

रामपुरघाट निवासी संतु वीर ने बताया कि चार अगस्त को उनकी बाइक चोरी हुई थी जिसकी शिकायत पुलिस सहायता कक्ष रामपुरघाट में कर दी गई थी। पुलिस मामले की छानबीन भी कर रही है। इस दौरान एक कंपनी के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है जिसमें दो बाइक चोर चोरी की गई बाइक पर जाते हुए नजर आ रहे हैं।
दोनों बदमाशों ने रामपुरघाट क्षेत्र से एक बाइक चोरी कर ली। इसके बाद मौके से फरार हो गए। रामपुरघाट में बाइक चोरी करने वाले दोनों बदमाशों की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं जिससे पुलिस जांच टीम को दोनों आरोपी दबोचने में सुविधा मिल सकेगी। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि पुरुवाला थाना पुलिस टीम इसकी जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले की जांच और आरोपियों को दबोचने में सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें