फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये के कमरे में 17 वर्षीय नाबालिगा ने फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई में 17 साल की नाबालिगा ने किराये की कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि 17 साल की लड़की प्रीति उर्फ प्रिया पुत्री भीम सिंह गांव ढिमाना (शिलाई) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसे अस्पताल में मृत हालत में लाया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। मृतक लड़की के मामा जगत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गैस एजेंसी शिलाई में काम करता है। प्रीति यहां एक किराये के कमरे में रहती थी। जब वह 6 बजे ड्यूटी से घर आ रहा था तो अचानक उसकी पत्नी का फोन आया।
उसने बताया कि प्रीति अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। उन्होंने मकान मालिक की मदद से दरवाजा तोड़ा। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि प्रीति ने छत पर लगी पंखे की कुंडी से फंदा लगा लिया था। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें