पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में हिल्स विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में दूसरी हिल्स विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। मंगलवार को प्री क्वार्टर फाइनल मैच में महादेव हाटी टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। नीरज को मैन आफ द मैच पुरस्कार मिला। महादेव हाटी टीम ने 9 विकेट से जीत फाइनल में प्रवेश पा लिया है।
प्रतियोगिता आयोजन समिति सदस्य कपिल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मैच हुआ। डोमिनेटर किंग टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
विज्ञापन
निर्धारित 8 ओवर में टीम ने 68 रनों का स्कोर किया। अरुण ने 33 और नीरज ने 14 रन बनाए।
बाद में लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर नीरज के नाबाद 31 रन और भूल्लर के नाबाद 24 रनों की मदद से केवल एक विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।
संवाद