नाहन (सिरमौर)। नाहन विकास विकास खंड की ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी में मंगलवार को वैक्सीनेशन हुआ। पंचायत में 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को कोरोना टीके लगाए गए। यहां 150 लोगों को कोरोना से बचाव का पहला और दूसरा टीका लगाया गया।
इस मौके पर डॉ. सौरभ सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तैनात रहे। बीएमओ धगेड़ा डॉ. मोनीषा ने बताया कि जिला में वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। रोजाना शिविर लगा कर आयु वर्ग के हिसाब से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को वैक्सीनेशन के लिए तैनात किया गया है।
------------