फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर के 3500 बेरोजगारों को छह माह से नहीं मिला भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। रोजगार अथवा आय संबंधी साधनों से वंचित युवाओं के लिए शुरू की गई बेरोजगारी भत्ता योजना की हवा निकलने लगी है। जनपद सिरमौर में पिछले छह माह से 3500 के करीब युवाओं व युवतियों को बेरोजगारी भत्ते की राशि नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

फरवरी माह से ऐसे लाभार्थियों को उनके बैंक अकाउंट में राशि न मिलने से मायूसी हाथ लग रही है। ऐसे कई बेरोजगार भत्ते के लिए रोजगार विभाग के चक्कर काट रहे हैं। बता दें कि जनपद सिरमौर में बेरोजगारी का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। कई बेरोजगार सरकार की ओर से जारी आवश्यक नियमों व योग्यता के अनुसार बेरोजगारी भत्ते का लाभ भी ले रहे हैं लेकिन सैकड़ों बेरोजगारों को इस साल फरवरी माह से इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
बेरोजगारी भत्ते का लाभ 20 से 35 साल के आयु वर्ग के युवाओं व युवतियों को मिल रहा है, जिनमें सामान्य वर्ग में एक हजार और 50 फीसदी या इससे से अधिक विकलांगता के मामलों में प्रतिमाह सरकार की ओर से सीधे उनके बैंक अकाउंट में 1500 रुपये की राशि दी जा रही है।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिला रोजगार अधिकारी संजय कुमार ने माना कि फरवरी माह से 3500 लाभार्थियों को भत्ता नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कई युवा बेरोजगार भत्ते के लाभ के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
.........
9584 लाभार्थियों पर साढ़े 13 करोड़ रुपये खर्च
इस योजना के अंतर्गत अब तक 9584 लाभार्थियों को भत्ते का लाभ दिया गया है। इस पर सरकार ने अप्रैल 2017 से अभी तक 13,51,90,000 रुपये की राशि खर्च की है। योजना के तहत उन युवाओं को शामिल किया गया है जो जमा दो पास हैं। परिवार की वार्षिक आय दो लाख से कम है। योजना का लाभ लेने के लिए बेरोजगार युवक-युवती का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण दर्ज होना जरूरी है। साथ ही लाभार्थी की आयु 20-35 साल होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें