फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने की पत्थर लगाने की राजनीति : डॉ. बिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सदर विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा पत्थर लगाने की राजनीति करती आई है। जबकि भाजपा ने विकास योजनाओं को साकार किया है। वे वीरवार को बनकला पंचायत में विकास योजनाओं के आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने ढिमकी मंदिर के समीप और मारकंडा नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से बने दो पुल जनता को समर्पित किए।
विज्ञापन

ढिमकी मंदिर के समीप भुड़पुर में कन्यौन खड्ड पर 2.75 करोड़ रुपये और मारकंडा नदी पर 3.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दोनों पुलों के बनने से चार गांवों का फायदा पहुंचेगा। इस मौके पर डॉ. राजीव बिंदल ने 3.18 रुपये की लागत से निर्मित शंभुवाला-बनकला रखनी सड़क और 69 लाख रुपये की लागत से रावमापा शंभुवाला स्कूल के अतिरिक्त भवन का उद्घाटन भी किया। उन्होंने 98 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले माल्लोंवाला-भुड़पुर पेयजल योजना के नवीनीकरण का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कहा कि बनकला पंचायत दशकों से सड़क, पुल और पेयजल योजनाओं के लिए तरसती रही। उन्होंने कहा कि आज बनकला क्षेत्र में दो शानदार पुलों का लोकार्पण हुआ है। शंभूवाला, बनकला रखनी सड़क का उद्घाटन हुआ है और पेयजल योजना का शिलान्यास हुआ है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री मनीष चैहान, तपेंद्र शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आरआर शर्मा, बनकला पंचायत प्रधान रजनी देवी, किट्टी उपप्रधान राम कुमार, बीडीसी सदस्य हेमा देवी, पूर्व ज्ञान प्रधान, पूर्व सुभाष, मेहर सिंह, मोहन सिंह, ओम प्रकाश काका राम, प्रताप के अलावा लोक निर्माण, जलशक्ति विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें