फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत नहीं करेंगे तो पुलिस कैसे करेगी मदद

विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान कालाअंब में छात्राओं को संबोधित करते मुख्य आरक्षी अरूण शर्म - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। पुलिस समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए है। जब तक आप पुलिस से शिकायत नहीं करेंगे, तब तक पुलिस आपकी मदद नहीं कर पाएगी। छात्राओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। वह कानून की जानकारी रखें और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद लें। छात्राएं अपने परिजनों और गुरुजनों के साथ अपनी परेशानियों को शेयर करें..। यह बात हिमालयन संस्थान कालाअंब में शनिवार को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के अपराजिता अभियान के अंतर्गत आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस थाना कालाअंब के मुख्य आरक्षी अरुण शर्मा ने कही।
विज्ञापन

अरुण शर्मा ने कौशल विकास की प्रशिक्षु छात्राओं को साइबर क्राइम, नशाखोरी, यातायात नियमों पर जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अत्याचार सहना भी अत्याचार करने के समान है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन ने अनेक सुविधाएं प्रदान की हैं। इसका महिलाओं और छात्राओं को आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग करना चाहिए।
उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए बनाए पुलिस हैल्प लाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की। अरुण शर्मा ने कहा कि बैंक से संबंधित अपने कोई भी पिन कोड, अकाउंट नंबर किसी को नहीं बताने चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के युग में अनजाने में कुछ लोग किसी दूसरे की तस्वीर लगाकर फेसबुक आईडी तैयार कर लेते हैं, यह भी साइबर क्राइम है, इससे बचने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने यातायात के नियमों का पालन करने, नशे में गाड़ी न चलाने, तीन सवारी न बैठाने व हेल्मेट का प्रयोग करने का आह्वान किया। इसके अलावा सीट बेल्ट आदि का प्रयोग करने व सावधानी पूर्वक वाहन चलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के युग में फोन किसी क्रांति से कम नहीं है लेकिन इसका हद से ज्यादा उपयोग घरों में लड़ाई झगड़े का कारण बन रहा है। इसलिए इसका इस्तेमाल उतना ही करना चाहिए जितना जरूरी है।
-------बाक्स
यह रहे मौजूद
पुलिस विभाग की ओर से मुख्य आरक्षी अरुण शर्मा के साथ रामकुमार, लव कुमार, निहारिका, अमित कुमार एवं कौशल विकास निदेशक विकास गुप्ता, प्रबंधक अभिषेक कुमार, वंदना चौहान, प्रीति ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------बाक्स
1. शिक्षिका आयशा शेख ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को उनकी ताकत का अहसास दिलाने में सहायक है, कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा।
2. शिक्षिका भारती शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में पुलिस की ओर से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
3. दामिनी ने कहा कि ‘अमर उजाला’ के इस कार्यक्रम से कई महत्वपूर्ण जानकारी मुझे मिली। नई चेतना का संचार हुआ।
4. आरती ने कहा कि हमें अपने अधिकार तो पता चले ही, वहीं पुलिस कितनी कठिनाइयों में हमारी सुरक्षा के कार्य कर रही है, यह भी जानकारी हासिल हुई।
5. राधा ने कहा कि पुलिस ने ही इस समाज को रहने लायक बनाया हुआ है। पुलिस न होती तो समाज में अराजकता का माहौल बना हुआ होता।
6. विदिशा ने कहा कि ‘अमर उजाला’ का यह प्रयास अच्छा रहा, ऐसे कार्यक्रमों में कानून के बारे में नई जानकारियों मिलती हैं, जो जरूरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें