नाहन डिग्री कॉलेज में प्रवेश से पहले हाथों को सैनिटाइज करते छात्र।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन समेत जिले के सभी कॉलेजों में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। बुधवार को कॉलेजों में विद्यार्थियों की अच्छी खासी चहल पहल रही। कोरोना महामारी के कारण कॉलेज विद्यार्थियों के कारण सूने चल रहे थे। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद जब बुधवार को कॉलेज में विद्यार्थी पहुंचे तो खोई रौनक फिर लौट आई।
बुधवार को जब विद्यार्थी डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचे तो एसओपी का पूरी तरह से पालन किया गया। कोविड प्रोटोकाल के तहत ही कॉलेज में विद्यार्थियों को प्रवेश मिला। कॉलेज गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। मास्क के साथ ही कॉलेज में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया।
इस दौरान शारीरिक दूरी के नियम की अवहेलना जरूर दिखाई दी। इसके अलावा यहां कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया। इसके अलावा जिला के दूसरे कॉलेजों में भी दिन भर छात्रों की चहल पहल रही।
----------