सीएमओ डॉ. संजीव सहगल की सेवानिवृत्ति पर उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित करते डॉ. निसार अहमद ।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सहगल सोमवार को स्वास्थ्य क्षेत्र के 27 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कोविड नियमों का पालन करते हुए एक सादे समारोह में उन्हें कार्यालय के अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों ने विदाई दी।
डॉ. संजीव सहगल ने वर्ष 1995 में बतौर नेत्र रोग विशेष पांवटा साहिब अस्पताल से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सफर शुरू किया। इस दौरान उन्होंने पांवटा, जोगिंद्रनगर के अलावा सिरमौर जिले में स्वास्थ्य सेवाएं दीं। उनका नेत्र रोग विशेषज्ञ से मुख्य चिकित्सा अधिकारी तक का सफर उपलब्धियों भरा रहा है। अपने मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व के चलते वह हमेशा ही लोगों और मरीजों की पसंद रहे। वर्ष 2012 में वे बीएमओ बने। इसके बाद वर्ष 2017 में डॉ. संजीव सहगल एसएमओ इंचार्ज पांवटा रहे। जुलाई, 2021 में वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर के पद पर आसीन हुए। कोविड काल के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करवाने में उनकी अहम भूमिका रही।
डॉ. संजीव सहगल की पत्नी शैल सहगल भी चिकित्सक हैं। वहीं उनकी बेटी वसुधा मनोचिकित्सक और बेटा अभिनव इंजीनियर है। विदाई समारोह के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद सांगल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद, डॉ. अजय, डॉ. प्रियंका, डॉ. निधि, सहायक दवा नियंत्रक सन्नी नियंत्रक सन्नी कौशल, अधीक्षक तरसेम, राजीव वालिया, राजेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।