नाहन के सतीवाला में विशाल जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब को उपतहसील की सौगात दी है। इसके साथ-साथ उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई अन्य घोषणाएं भी कीं। नाहन विधानसभा क्षेत्र के सतीवाला में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने क्षेत्रवासियों को निराश नहीं किया।
उन्होंने नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल के आग्रह पर नाहन विधानसभा क्षेत्र की तकरीबन सभी मांगों को पूरा करने के प्रयास किए। हालांकि, कुछेक मांगों को मुख्यमंत्री ने फेज मेनर और सर्वे के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लंबे समय से उपतहसील खोलने की मांग उठ रही थी। अभी तक कालाअंब क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधी कामकाज के लिए नाहन तहसील के चक्कर काटने पड़ते आ रहे हैं लेकिन इस घोषणा को अमलीजामा पहनाए जाने के बाद कालाअंब, मोगीनंद, त्रिलोकपुर समेत दर्जनों इलाकों को कालाअंब में ही उपतहसील कार्यालय मिलेगा। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने रामपुर-भारापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। उन्होंने फतेहपुर-गुलाबगढ़ के मध्य बाता नदी पर पुल निर्माण,
नाहन विधानसभा क्षेत्र के पांवटा खंड में आने वाली नौ पंचायतों के लिए 20 ट्यूबवेल के लिए दो लाख रुपये प्रति ट्यूबवेल देने की घोषणा की। इससे पहले डॉ. राजीव बिंदल ने क्षेत्र के विकास के लिए मांगों की लंबी फेहरिस्त मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। जनसभा में भी उन्होंने इन मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।
..............