फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नौहराधार विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन/नौहराधार (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में सत्र 2026-27 के लिए पहली कक्षा से लेकर नौवीं कक्षा तक सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार दाखिले प्रारंभ हो गए हैं।

विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष पूनम चौहान और विद्यालय संरक्षक जोगेंद्र चौहान ने नौहराधार विद्यालय को सीबीएसई से संबंधित करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और श्री रेणुका चुनाव क्षेत्र के विधायक विनय कुमार का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


प्रभारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि इस वर्ष पहली कक्षा से नौवीं कक्षा तक प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ.., आधार पर होगा क्योंकि विद्यालय में सीबीएसई के मानकों के आधार पर उपलब्ध संसाधनों के मद्देनजर प्रति कक्षा एक-एक सेक्शन अलॉट हुआ हैं।
विज्ञापन


प्रभारी प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से आग्रह किया कि अभी वह अपने बच्चों के लिए वर्दी न खरीदें क्योंकि वर्दी का रंग शिक्षा विभाग की ओर से सभी सीबीएसई विद्यालयों के लिए एक ही रखा जाएगा। साथ ही आशा हैं कि मार्च में शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी कक्षाओं और सभी विषयों को पढ़ाने के लिए इन विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक और अन्य संसाधन उपलब्ध होंगे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें