फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मिश्री से मीठे बोल हमारी राधा रानी पर भक्त हुए मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
डाहर गांव में आयोजित भजन संध्या में झूमते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
-महाशिवरात्रि पर डाहर गांव में सजी भव्य भजन संध्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के गांव डाहर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का शुभारंभ भजन गायक रविंद्र शर्मा ने हो शिरगुला तेरी चूड़ी था दिल लगदा भजन से किया। इसके बाद वीणा कपिला ने दो कर जोड़ विनय करूं तोरी सब अपराध क्षमा कर मोरे प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति रस से भर दिया। एक के बाद एक प्रस्तुत किए गए भजनों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा।

इस दौरान मोरे अंगना पधारो श्री गणेश जी, मिश्री से मीठे बोल हमारी राधा रानी के, हरिओम में ओम समाया रे, मेरा भोला नजर नहीं आया रे और तुम भी आना मेरे घर आज जागरण होगा जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीता शर्मा ने अंबेरानी ने भेजा सुहाग और शाम सपनों में आता क्यों नहीं, रविंद्र शर्मा ने भोले को कैसे मैं मनाऊं रे और शिवशंकर को जिसने पूजा, कपिल शर्मा ने जरा देर ठहरो राम, सजा दो घर को गुलशन सा और भरतरी भजन गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें