फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रैक्टरों से वन विभाग ने वसूला 45 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुवाला (सिरमौर)। वन विभाग पुरूवाला के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने अवैध खनन सामग्री ले जाते तीन ट्रैक्टर पकड़े। जानकारी अनुसार बुधवार देर शाम को विभाग की टीम क्षेत्र की गिरि नदी और खड्ड, नालों की गश्त पर थी।
विज्ञापन

पुरुवाला के साथ लगते इलाकों में विभाग ने अवैध खनन सामग्री ले जा रहे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा। पकड़े गए ट्रैक्टर संचालकों से विभाग ने 45 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इस कार्रवाई के दौरान आरओ बस्ती राम, वन खंड अधिकारी सुरेश कुमार, वन रक्षक प्रवीण कुमार समेत वन कर्मी ज्ञान चंद, सूरत राम, सुंदर सिंह आदि शामिल रहे। मामले की पुष्टि करते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी बस्ती राम ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें