फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित प्रधान पर सीमेंट की कालाबाजारी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की कोटिधीमान पंचायत में सरकारी सीमेंट की कालाबाजारी का एक और मामला सामने आया है। सीमेंट की कालाबाजारी को लेकर रेणुका थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बीडीओ संगड़ाह की शिकायत पर पंचायत प्रधान इंदिरा देवी के विरुद्ध सरकारी धन के दुरुपयोग और कालाबाजारी करने का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मनरेगा कार्य में सरकारी सीमेंट की कालाबाजारी की गई है। मौके पर 29 बैग सीमेंट कम पाए गए हैं। साथ ही एक अन्य कार्य के लिए भी पंचायत की प्रधान ने 511 सीमेंट
बैग को उपप्रधान को हैंडओवर कर दिए। जांच के बाद 29 सरकारी सीमेंट के कम पाए गए। इसको लेकर बीडीओ संगड़ाह विनीत ठाकुर ने रेणुका थाने में प्रधान के विरुद्ध सरकारी धन के दुरुपयोग व कालाबाजारी करने का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

बता दें कि बीती 30 मार्च को संबंधित पंचायत प्रधान को निलंबित किया जा चुका है।
एसएचओ रेणुका देवी सिंह नेगी ने बताया कि बीडीओ संगड़ाह की शिकायत पर कोटिधीमान पंचायत की प्रधान के विरुद्ध मामला दर्ज करके कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शिकायत में 29 बैग सीमेंट की कालाबाजारी का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

..........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें