फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा कॉलेज के विद्यार्थियों को करियर भावनाओं बारे दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा कॉलेज के विद्यार्थियों को कॅरिअर भावनाओं के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल की ओर से एचसीएल टेक के सहयोग से कॅरिअर ऑप्शंस इन एचसीएलटेक बी पर एक परिचय सभा का आयोजन किया गया जिसमे एचसीएल टेक के राज्य प्रभारी बलविंद्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रोफेसर दीपा चौहान ने सभी का कार्यक्रम में स्वागत किया। बीए बीकॉम एवं बीएससी प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित इस सेशन में एचसीएल टेक बी की ओर से विभिन्न कोर्सेज, जिन्हें 12वीं की मेरिट के आधार पर भरा जाएगा इनके बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही 6 से 12 महीने की फीस के बाद मिलने वाली छात्रवृत्ति एवं स्टाइपेंड के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

चयनित छात्रों को देश की प्रतिष्ठित संस्थान जैसे आईटी गुवाहाटी, बिट्स पिलानी, एमिटी यूनिवर्सिटी आदि से कोर्सेज करवाए जाते हैं। इसमें कंपनी के साथ काम करते हुए छात्र उच्च शिक्षा भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

बलविंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी को समर्पित, कर्मठ एवं मेहनती युवाओं की सदैव तलाश रहती है। इंटरेक्शन सेशन के दौरान 16 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया। 12वीं कक्षा में हिमाचल प्रदेश बोर्ड से 65 फीसदी एवं सीबीएसई बोर्ड से 70 फीसदी अंक के साथ पास हुए विद्यार्थियों को एमसीएसक्यू बेस्ड कंप्यूटर टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें चयनित विद्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में चयनित होने विद्यार्थी आखिरी चरण में चयनित किए जाएंगे जो शिक्षा एवं नौकरी के लिए पात्र होंगे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें