फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्ण नेताओं के खिलाफ छेड़ी जाएगी मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। देव भूमि क्षत्रिय संगठन और देव भूमि स्वर्ण मोर्चा के अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कहा है कि सवर्ण समुदाय के नेताओं के खिलाफ मुहिम छेड़ने का समय आ गया है। वक्ताओं ने कहा कि उनका विरोध किसी भी जाति से नहीं है। लेकिन सवर्ण जाति के लोगों के लिए हर क्षेत्र में घटते अवसरों और सवर्ण समाज के उत्थान का प्रयास जारी रखे जाएंगे। वे बुधवार को देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देव भूमि सवर्ण मोर्चा हिमाचल प्रदेश की लानाचेता में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में रेणुका विस क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसमें महिलाओं की संख्या भी काफी रही। बैठक में सवर्ण समुदाय के अधिकारों को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने सवर्ण समुदाय के नेताओं को खूब खरी खोटी सुनाई। वक्ताओं ने कहा कि 75 फीसदी आबादी वाले सवर्ण समाज के बारे में नेताओं ने कभी सुध नहीं ली।
उनको मात्र वोट बैंक ही समझा गया है। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्ण आयोग का गठन जल्द करने की मांग प्रदेश सरकार से की और ऐसा न होने पर संघर्ष की राह अपनाने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर, देव भूमि क्षत्रिय संगठन के सचिव नरेंद्र छींटा, देव भूमि क्षत्रिय संगठन की प्रवक्ता प्रीति राणा, देव भूमि क्षत्रिय संगठन सिरमौर के अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें