फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीसी बैठक बुला कर पेंशन मुद्दों का हो हल: मेहता

विज्ञापन
call jcc meeting and solve all issues of pension scheme-said mehta
विज्ञापन
पांवटा साहिब ( सिरमौर)। प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ पांवटा इकाई की एक बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता सुंदर लाल मेहता ने की। बैठक में विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा हुई। सुंदर लाल मेहता ने कहा कि सरकार लंबित मांगों को पूरा करे। पेंशन फैक्टर 2.57 के स्थान पर पंजाब के समान 2.59 दिया जाए। चिकित्सा भत्ता 1000 रुपये माह करने के साथ-साथ पुरानी पेंशन योजना को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि प्रदेश में जेसीसी की बैठक बुलाकर इन मांगों को अविलंब पूरा किया जाए। उन्होंने संशोधित पेंशन का 1-1-16 से बकाया एरियर एक मुश्त देने, फरवरी माह का एरियर भी तुरंत जारी करने की मांग की।
बैठक में महासचिव टीपी सिंह, एसएस गुप्ता, एनएस सैनी, सहसचिव शांति स्वरूप गुप्ता, रणजीत सिंह, ज्ञानचंद शर्मा, एमएल अग्रवाल, एमएस भटनागर, पीसी शर्मा, आईपीएस वालिया, डॉ. राकेश बेदी, जितेंद्र दत्त, लखबीर सिंह, पीएन गुप्ता, वीसी छिब्बर और मधु बेदी आदि सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें