फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित समय और अपने रूट पर चलें सभी निजी बसें और वसूले पूरा किराया : सोना चंदेल

विज्ञापन
पांवटा साहिब में सिरमौर निजी बस आपरेटर यूनियन की बैठक को संबोधित करती आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल। 
विज्ञापन
-आरटीओ सिरमौर ने ओवर लोडिंग को रोकने और सड़क हादसों का ग्राफ कम के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

-लोक निर्माण विभाग के पांवटा साहिब विश्राम गृह में निजी बस ऑपरेटरों की बैठक का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर निजी बस ऑपरेटर समिति की मंगलवार को विश्राम गृह पांवटा साहिब में बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने की। इस दौरान हादसों का ग्राफ कम करने और ओवर लोडिंग होने पर सख्त कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया गया। यातायात नियमों का पालन करने से ही सड़क हादसों का ग्राफ कम किया जा सकता है।
आरटीओ सिरमौर सोना चौहान ने बैठक में पिछले दिनों हुई दुर्घटनाओं व बसों में हो रही ओवरलोडिंग को देखते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। आरटीओ ने सभी ऑपरेटरों को ओवरलोडिंग न करने की हिदायत दी। सभी बसों के संचालकों व स्टॉफ को रूट पर निर्धारित समय पर ही चलने व पूरा किराया लेने के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही सभी बस मालिक अपनी बसों में टिकट मशीन का प्रयोग करें और समय सारणी का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निजी बसों की चेकिंग करने के लिए एक टीम बनाई गई है जो समय सारणी व किराये को लेकर प्रतिदिन सभी रूटों पर नियमित चेकिंग करेगी।
बैठक में सिरमौर निजी बस ऑपरेटर समिति के अध्यक्ष अतर सिंह पुंडीर, प्रधान बलविंदर सिंह, महासचिव अखिल शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलजीत सिंह बंगा, अड्डा इंचार्ज महराज काश्मी, रमेश चौहान, राजेश चौधरी, रमेश ठाकुर, मामराज शर्मा, मामू, विक्की खंडूजा, कमल सैनी, सूरत सिंह, रमेश शर्मा. आत्माराम दुबे, गुमान पुंडीर, प्रदीप ठाकुर व संजू पुंडीर मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें