फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एबीडीएम के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य

विज्ञापन
डॉ. राकेश प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अ​धिकारी, जिला ​सिरमौर।
विज्ञापन
-सिरमौर जिले में अब तक 250 स्वास्थ्य संस्थानों का हुआ पंजीकरण
विज्ञापन


-भवन की स्पष्ट फोटो और वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र देना जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत अब जिले के सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। जिले में अब तक 250 स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण किया जा चुका है। शेष संस्थानों के पंजीकरण के लिए विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत प्रत्येक सरकारी व निजी अस्पताल, पीएचसी, हेल्थ सब सेंटर, सिविल अस्पताल, आयुष पीएचसी, क्लीनिक, डायग्नोस्टिक लैब, फार्मेसी, मेडिकल स्टोर सहित सभी प्रकार की चिकित्सा पद्धतियों जैसे एलोपैथी, आयुर्वेद और होम्योपैथी से जुड़े संस्थानों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इस पहल का मुख्य उद्देश्य सभी स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़कर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, सुरक्षित और प्रभावी बनाना है। पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को अपने पते का प्रमाण, भवन का स्पष्ट फोटो तथा संस्थान का वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। विभाग के इस कदम से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलीकरण तेज होगा। बेहतर, व्यवस्थित तथा आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सिरमौर के कमरा नंबर 16 में स्थित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के जिला समन्वयक रमन शर्मा से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि एबीडीएम के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य है। सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों के संचालकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने की अपील की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें