फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मंडलाहां के लोगों को सड़क के साथ मिली बस सुविधा की सौगात

विज्ञापन
नाहन विस क्षेत्र के अंतर्गत काटल-मंडलाहां सड़क का उद्घाटन करते विधायक अजय सोलंकी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
-विधायक अजय सोलंकी ने 70 लाख से बनीं सड़क का किया उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के मंडलाहां गांव के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने करीब 3 किलोमीटर लंबी महीपुर मुख्य सड़क पर काटल से मंडलाहां तक बनी सड़क का विधिवत उद्घाटन किया गया।

करीब 70 लाख रुपये की लागत से तैयार इस सड़क पर पहली बार एचआरटीसी बस भी चलाई गई। विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया और स्वयं भी बस में सफर किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंडलाहां से डगजार तक बनने वाली लगभग 80 लाख रुपये की लागत की सड़क का शिलान्यास भी किया गया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को भविष्य में बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी और ग्रामीणों की आवाजाही सुगम बनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काटल से वाया मंडलाहां होते हुए महीपुर मुख्य सड़क तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 12.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस कार्य का टेंडर शीघ्र जारी किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय संपर्क और अधिक मजबूत होगा। विधायक ने कहा कि वास्तविक विकास वही है जो धरातल पर नजर आए। कुछ लोग केवल शब्दों की राजनीति में उलझे रहते हैं, जबकि उनकी प्राथमिकता जनता की आवश्यकताओं को पूरा करना है।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें