पांवटा साहिब में आयोजित रक्तदान शिविर में हिस्सा लेते रक्तदाता।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में रोटरी पांवटा सखी, सन फार्मास्यूटिकल पांवटा, महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ने आईएमए देहरादून की टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीना राठौर ने किया। शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरा सबलोक ने की। जबकि रोटरी पांवटा सखी की अध्यक्षा डॉ. नीना सबलोक विशेष रूप से मौजूद रहीं। शिविर में छात्र-छात्राओं के साथ अतिरिक्त जिला मंत्री रोटरी जिला 3080 अनिल सैनी ने भी रक्तदान किया।
इस दौरान एनएसएस शिविर के दौरान आयोजित हुई स्पर्धाओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया जिसमें भाषण स्पर्धा की विजयी काजल, प्रीति और वंदना समेत छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान सन फार्मास्यूटिकल पांवटा से डॉ. नीना सबलोक, असिस्टेंट गवर्नर रोटरी क्लब हिमांशु भाटिया, सचिव अखिल भारत विकास परिषद अनिल सैनी, आशा, निशा, महाविद्यालय से प्राचार्या डॉ. वीना राठौर, डॉ. विवेक नेगी, डॉ. उषा जोशी, डॉ. दीपाली भंडारी, डॉ. उषा जोशी, डॉ. किरण बाला, कार्यालय अध्यक्ष नरेश बत्रा, कार्यक्रम अधिकारी रीना चौहान और प्रोफेसर रिंकू अग्रवाल मौजूद रहे।