फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर भाजपा का जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
-आंजभोज मंडल की संयुक्त बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचाने का किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के गिरिपार स्थित आंजभोज मंडल में भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

सुखराम चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी पहुंचाए। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए भी प्रयास करें।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने कहा कि आंजभोज मंडल के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बैठक में लिए गए निर्णयों को प्रभावी ढंग से लागू कर मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें