फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दिल्लीगेट से हिंदू आश्रम तक सब्जी मंडी के अतिक्रमण ने आपातकालीन वाहनों का रोका रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। शहर के ऐतिहासिक दिल्ली गेट से हिंदू आश्रम मार्ग पर सजाई जा रही सब्जी की दुकानों ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। कोविड काल के दौरान शुरू की गई एक अस्थायी व्यवस्था अब लोगों के सिर का दर्द बन चुकी है। इस मार्ग पर बेतरतीब ढंग से लगी दुकानों के कारण आपातकालीन स्थितियों में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी गाड़ियों का निकलना भी असंभव हो गया है।
समस्या से तंग आकर क्षेत्र के दर्जनों स्थायी निवासियों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और नगर पालिका परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) को शिकायत पत्र सौंपकर इस अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुबोध शर्मा, रिंकू, अमन शर्मा, भावना, दिनेश, प्रेमलता, रामकुमार सैनी, दीपिका, अमित शर्मा सहित अन्य लोगों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा बड़ा चौक में जगन्नाथ मंदिर के समीप सब्जी विक्रेताओं के लिए वर्षों पहले सर्वसुविधायुक्त स्थान आवंटित किए गए हैं। इसके बावजूद दिल्ली गेट से हिंदू आश्रम रोड पर धड़ल्ले से बाजार सजाया जा रहा है।
इस लापरवाही की वजह से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली गेट के समीप ही आयुर्वेदिक अस्पताल स्थित है, जहां रोजाना दर्जनों गंभीर मरीज इलाज के लिए आते हैं। दिनभर की अफरातफरी के बाद रात के समय जब यहां से बची-खुची सब्जियां उठाई जाती हैं, तो सड़कों पर सड़े-गले अवशेष और उनका बदबूदार तरल पदार्थ छोड़ दिया जाता है। यह सड़न अब भारी दुर्गंध और भयंकर बीमारियों का घर बन चुकी है।
निवासियों ने साफ लहजे में कहा कि बाजार में इस कदर भीड़ और रास्ता जाम रहता है कि यदि क्षेत्र में कोई गंभीर रूप से बीमार हो जाए या आगजनी की घटना हो जाए, तो दमकल विभाग या एंबुलेंस का यहां पहुंचना नामुमकिन है। लोगों ने नगर परिषद से सब्जी को दुकानों को यहां से हटाकर कहीं ओर स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर परिषद नाहन के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है, यह मामला नगर परिषद की बैठक में रखा जाएगा ताकि समस्या का समाधान हो सके।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें