फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात शातिरों ने मोटरसाइकिल पर किया हाथ साफ, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुवाला (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब में अज्ञात शातिरों ने एक बाइक पर हाथ साफ कर लिया। इसको लेकर पांवटा साहिब में चोरी का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार हरीश कुमार वर्मा पुत्र सुभाष चंद्र वर्मा निवासी मैन बाजार पांवटा साहिब ने पुलिस में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कहा कि इसके पास काले रंग की हीरो होंडा सप्लेंडर मोटर साइकिल है जिसका नंबर एचपी 17ए-9392 है। इसकी मोटर साइकिल कल खराब हो गई थी। इसलिए रात को बस अड्डे के पास अपने मित्र विजय स्वीट शाप की दुकान के बाहर खड़ी कर दी थी।
सुबह जब वह मोटरसाइकिल लेने गया तो वहां पर नहीं मिली। इसके बाद उसने अपने मित्र विजय कुमार की दुकान में लगा कमरा चैक किया तो उसकी बाइक को चार लड़के ले जाते हुए दिखाई दिए। उक्त शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें