फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अशोक गोयल अग्रसेन सभा के बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बातापुल में हुई बैठक, सर्वसम्मति से किया चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। महाराजा अग्रसेन सभा पांवटा साहिब की बैठक बातापुल में वेद प्रकाश जिंदल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन नवल किशोर ने किया। इस दौरान दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से उद्योगपति अशोक गोयल, सीएमडी तिरुपति मेडिकेयर को सभा का नया अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में वेद प्रकाश जिंदल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने सभा के अध्यक्ष पद के लिए अशोक गोयल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका उपस्थित सदस्यों ने इसका समर्थन किया। इसके बाद अशोक गोयल को सर्वसम्मति से सभा का अध्यक्ष घोषित किया गया। अशोक गोयल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। बैठक में निर्णय लिया कि पांवटा साहिब क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ भवन-धर्मशाला के निर्माण के लिए जल्द भूमि चिन्हित की जाएगी। साथ ही शेष कार्यकारिणी की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अरुण गोयल, अंशुल गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, पदम गर्ग, अनिल गुप्ता, बृज भूषण गोयल, राकेश बंसल, प्रमोद गुप्ता, दीपक गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, रजनीश गुप्ता, शांति स्वरूप गुप्ता, पीएन गुप्ता, सुधीर गुप्ता, मुकेश गुप्ता, डीके अग्रवाल, भगवान गुप्ता, कपिल तायल, साहिल गुप्ता, संजय सिंघल, हरीश गोयल, विशांत गर्ग, मोहन अग्रवाल, आदर्श बंसल, नरेश अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, नीरज गोयल, नीरज गुप्ता, नीरज अग्रवाल माजरा, बबलू गुप्ता, प्रदीप गर्ग, राजेश बंसल और एकांत गर्ग सहित धौलाकुंआ, माजरा, पुरूवाला और खोडॉवाला क्षेत्र से बड़ी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें