फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अंजुमन इस्लामिया ने लोगों के समक्ष रखा दो साल के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र-(बड़ा मसला था.. दोनों फोटो के साथ प्रकाशित करें)
विज्ञापन

अंजुमन इस्लामिया ने लोगों के समक्ष रखा दो साल के आय-व्यय का पूरा ब्योरा
नाहन की कच्चा टैंक मस्जिद के हाल में हुआ जनरल हाउस
आमसभा में समाज सेवा के लिए 26 लोगों समेत 6 एमबीबीएस छात्र किए पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अंजुमन इस्लामिया के प्रधान पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच रविवार को अंजुमन इस्लामिया नाहन की आमसभा हुई। कच्चा टैंक मस्जिद में हुई आमसभा की अध्यक्षता प्रधान बॉबी अहमद ने की। बैठक में आमजन को दो साल की आय-व्यय का पूरा ब्योरा दिया गया।
उपप्रधान कैप्टन सलीम अहमद ने लोगों के बीच अंजुमन इस्लामिया के सभी खातों, चंदे के रूप में आई राशि समेत दूसरे सभी तरह की आय, उसके उपयोग की विस्तार से जानकारी दी। सीए की ऑडिट रिपोर्ट समेत एफडी और बैंक खातों में जमा राशि का भी पूरा ब्याेरा लोगों के समक्ष रखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने इसी नाम से एक संस्था बनाकर प्रधान चुना है। बॉबी अहमद से जो लोग चुनाव में हार गए थे, वह पहले से गठित संस्था के नाम से दूसरी संस्था नहीं बना सकते हैं। इसके कानूनी पहलुओं के बारे में भी बताया गया।
इस अवसर पर उन लोगों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने समुदाय के लिए बेहतर कार्य किया है और अच्छे संस्थानों में जगह पाई है। इसमें निस्वार्थ सेवा के लिए इसरार अहमद, ईशान राव, हाजी मोहम्मद अख्तर, हाजी इकराम, वसीम फिरोज, शौकत अली, जबार खान, साजिद कुरेशी, हाजी गुलाम साबिर, अब्दुल रहमान, मोबिन, फकीर मोहम्मद, शाहिद सिद्दिकी, हाजी बूंदू, सलीम अख्तर, सलमान खान, आरिफ अली, मोहम्मद लतीफ, सलीम अख्तर, फिरोज खान, आसिफ बेग, हाजी फैजुल रहमान, हाजी नासिर समेत एमबीबीएस कर रहे मोहम्मद अनस, निहाल, मोहम्मद अरमान, मोहम्मद शादाब, कुमारी रूशदा मिर्जा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आम सभा के दौरान महासचिव नावेद सैय्यद, मुबारिक अली, कच्चा टैंक मस्जिद के प्रधान मुमताज खान, प्रेस सचिव आकिब रजा, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद याकूब, शौकत समेत करीब 150 लोग मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें